- Capacitor
धातु की दो प्लेटो के बीच कोई कुचालक पदार्थ रखकर प्लेटो में से एक तार निकाल दिया जाये तो इस तरह बने डिवाइस को कपैसिटर कहते हैं | capacitor सामान्यतः २ प्लेटो के बीच मैं डाई इलेक्ट्रिक मटेरियल (पेपर, प्लास्टिक, ग्लास, रबर) लगाया जाता है | जिससे यह अलग हो जाता है | जब कपैसिटर को इसी पावर सोर्स के साथ जोड़ दिया जाता है तो यह इलेक्ट्रिक चार्ज को स्टोर कर सकता है और इसके अंदर लगी दोनों प्लेट चार्ज स्टोर करने का काम करती है | जिसमे से एक प्लेट पर पॉजिटिव चार्ज होता है और एक नेगेटिव चार्ज होता है |
कपैसिटर के कार्य
1. कपैसिटर का कार्य होता है की वह AC Supply को जाने देता है और DC Supply को रोक यानि स्टोर करता है |
2. इसका उपयोग फिल्ट्रेशन के लिए किया जाता है |
यह २ प्रकार का होता है |
1. पोलर कपैसिटर (Polar Capacitor) 2. नॉन पोलर कपैसिटर (Non-Polar Capacitor)
1 . पोलर कपैसिटर (Polar Capacitor)- Polar Capacitor दो चालक प्लेटो से बनाया जाता है | जिसमे अमोनियम बोरेट या सोडियम फास्फेट होता है | इन्हे २ प्रकार से बनाया जाता है | गीले रूप में और अर्ध शुष्क रूप में , एक electrolight Capacitor, Polar Capacitor होता है | Polar Capacitor में Negative और Positive टर्मिनल होती हैं | इस कपैसिटर को सर्किट में लगते समय (+) Positive और Negative (-) का ध्यान रखना पड़ता है |
Polar Capacitor भी 2 प्रकार का होता है |
(1) Solid Capacitor (2) SMD type Capacitor
Solid Polar Capacitor का पहचान
Solid Polar Capacitor में जिस तरफ लाइन होगा तो वह (-) Negative सिरा होगा | जैसे की नीचे चित्र में प्रदर्शित है | इसे आसानी से पहचान सकते हैं की जिस तरफ लाइन होगा तो वह (-) Negative सिरा है |
Note:- Solid Polar Capacitor में मिली फैराडे (mf) का मान पहले से दिया होता है | Capacitor की value को फैराडे में मापा जाता है |
SMD पोलर कपैसिटर
(SMD POLAR CAPACITOR)
SMD Polar Capacitor में भी Negative और Positive टर्मिनल होती हैं | इस कपैसिटर को सर्किट में लगते समय (+) Positive और Negative (-) का ध्यान रखना पड़ता है |
Non-Polarized Capacitor
ऐसे कपैसिटर जिनमे negative और positive टर्मिनल नहीं होते है | Non polarized Capacitor कहलाते है | इन कपैसिटर को कैसे भी लगा सकते है |
Non Polar - Circuit symbol
Non Polar Capacitor के प्रकार
(अ) Polyster Plastic Film (ब) Paper Capacitor (स) Ceramic capacitor (द) Mica Capacitor
(अ) Polyster Film - यह voltage को सहने और अपनी capacity के अनुसार Output करने के लिए लगाया जाता है | इसे AC की safety के लिए लगाया जाता है | यह 2 प्रकार का होता है | (1). Metalized Film (2) Polyster Plastic Film.
यह कपैसिटर Moniter के Power supply , Printer और Lcd के Power Supply में रहता है |
नीचे पॉलीस्टर प्लास्टिक फिल्म कपैसिटर के विभिन्न Value के Output Current और Output Voltage (लोड के बिना) यह तालिका है |
| Capacitor Code | Capacitor value | Voltage | Current |
| 104k | 0.1 uF | 4 v | 8 mA |
| 334k | 0.33 uF | 10 v | 22 mA |
| 474k | 0.47 uF | 12 v | 25 mA |
| 684k | 0.68 uF | 18 v | 100 mA |
| 105k | 1 uF | 24 v | 40 mA |
| 225k | 2.2 uF | 24 v | 100 mA |
(स) Ceramic capacitor- यह capacitor unwanted frequency को फ़िल्टर करता है | Ceramic Capacitor मोबाइल में पाया जाता है |
(द) Mica Capacitor- यह कपैसिटर Radio में पाया जाता है | यह signal quality को smooth करता है |
नोट:- यहां हमने कपैसिटर कितने प्रकार का होता है देखा | इन नॉन पोलर कपैसिटर में हमें Mobile में Ceramic कपैसिटर पाया जाता है , जिसे हम नॉन पोलर smd कपैसिटर कहते है | इसकी चेकिंग कैसे होती है देखेंगे |
Pcb में इसकी चेकिंग कैसे होती है |
2. मल्टीमीटर के दोनों प्रोब को कपैसिटर के दोनों सिरों से टच करेंगे अगर रीडिंग आती है तो ठीक है या आके चला जाये तो भी ठीक है |
3. यदि मल्टीमीटर के दोनों प्रोब को कपैसिटर के दोनों सिरों से टच करेंगे अगर Beep लग आवाज आती है तो कपैसिटर सॉर्ट मन जायेगा |
4. यदि reading 1 आये तो कपैसिटर Open हो गया है |
5. मल्टीमीटर का एक probe ग्राउंड में रखेंगे और दूसरा probe कपैसिटर पर रखेंगे तो बीप की साउंड आएगी और फिर प्रोब चेंज करना है और जो probe ग्राउंड में थे उसको कपैसिटर में और जो probe कपैसिटर पर था उसको Ground पर रखने से beep की आवाज नहीं आएगी |
Pcb के बाहर इस कपैसिटर की चेकिंग कैसे होती है |
Multimeter के दोनों probe को इस कपैसिटर के दोनों side पर रखेंगे | तो यह कपैसिटर Pcb के बाहर चेक करेंगे तो न कोई Beep का sound देगा और ना ही कोई value देगा | इस प्रकार इस कपैसिटर की चेकिंग की जाती है |














